मेरे अच्छे भगवान, दे दे ऐसा वरदान

 मेरे अच्छे भगवान, दे दे ऐसा वरदान

 मेरे अच्छे भगवान (१)

 सृष्टी के इस तेरे बाग़ मे, पुष्पो की हम शान;

 जीवनभर सौरभ फैलाकर गाये तव गुणगान

 मेरे अच्छे भगवान, दे दे ऐसा वरदान

मेरे अच्छे भगवान (२)

मात-पिता और गुरूजी को हम पूजे देव समान

विश्व बंधुता, मानव सेवा सब से हो मुस्कान

मेरे अच्छे भगवान, दे दे ऐसा वरदान

 मेरे अच्छे भगवान (३)

बोले मुह शुभ, देखे नैयन शुभ और सुने शुभ कान

पैर हमारे ठहरे मंदिर, संत समागम स्थान

मेरे अच्छे भगवान, दे दे ऐसा वरदान

 मेरे अच्छे भगवान (४)

 दिग दिगंत है तेरी महिमा, मुखरित हिन्दूस्तान

 अक्षर हम को ले ले गोद में, हम तेरी संतान

 मेरे अच्छे भगवान, दे दे ऐसा वरदान

 मेरे अच्छे भगवान, दे दे ऐसा वरदान

मेरे अच्छे भगवान (५)

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *